{"_id":"581cd46a4f1c1bad31438734","slug":"fire-in-a-house-in-the-neighborhood-kotla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटला मोहल्ले में मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटला मोहल्ले में मकान में लगी आग
अमर उजाला
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
अाग की लपटें उठती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना दक्षिण के अन्तर्गत स्थित कोटला मोहल्ला स्थित मस्जिद के सामने स्थित मकान में विद्युत शार्ट सर्किट से मकान में आग लग गई। आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के नागरिकों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया। आग का विकराल रूप देख आसपास के मकानों में रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए।
नगर के कोटला मोहल्ला निवासी सादाब के मकान की ही दूसरी मंजिल पर चूड़ी डैकोरेशन का काम होता है।
चूड़ी के लिए कैमीकल,जरी के साथ ही चूड़ी के काफी तोड़े आदि रखे हुए थे। शुक्रवार रात को अचानक ही बिजली के शार्ट सर्किट से ऊपर की मंजिल में आग लग गई। आग जैसे ही कैमीकल में लगी तो तेज लपटें निकलना शुरू हो गई। इसके कारण क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शोरगुल मचाते हुए लोग मकान से नीचे की ओर भागे। उन्होंने तुरंत समर को चलाने के साथ आग बुझाने का काम प्रारंभ कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर आग की सूचना मिलने के पौन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। फायर कर्मियों ने कमरों में सुलग रही आग को बुझाया। बताते हैं कि आग से हजारों रुपया का कैमीकल के साथ जरी एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग में करीब दो लाख रुपये का सामान जल गया।