Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fire breaks out in house due to electrical short circuit; property worth lakhs destroyed

Firozabad News: विद्युत शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों का सामान जला

Thu, 12 Nov 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house due to electrical short circuit; property worth lakhs destroyed
टूंडला के ठार हेतसिंह में लगी आग में जला घर का  सामानसंवाद - फोटो : टूंडला के ठार हेतसिंह में लगी आग में जला घर का सामान संवाद
टूंडला। थाना नगला सिंघी क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से एक कमरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। कमरे में रखा टीवी, एसी, बेड, अलमारी और सोफा सेट समेत लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव जटपुरा ठार हेत सिंह निवासी योगेश कुमार की पत्नी बुधवार को भाई दूज के त्योहार पर मायके गई हुई थीं। वह कमरे का दरवाजा बंद कर नीचे स्थित अपने पिता के घर पर परिवार के साथ त्योहार मना रहे थे। इसी दौरान ऊपर बने कमरे से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक कमरे में आग फैल चुकी थी। कमरे से उठती आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। काफी देर तक ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुटे रहे। हालांकि आग बुझने तक कमरे में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शैलेंद्र प्रताप ने मौके पर पहुंचकर हानि का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed