फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIR lodged against water park operator

Firozabad News: वाटर पार्क के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 25 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against water park operator
सांकेतिक - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के भीकनपुर-सांती मार्ग स्थित सनसाइन वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में बुधवार को 12 वर्षीय बालक सोहेल की डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने संचालक निर्भय राजपूत निवासी भीकनपुर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृचत बालक के पिता की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


नगला गुलरिया निवासी शौकीन का 12 वर्षीय बेटा सोहेल, जो कक्षा पांच का छात्र था, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे घर से अपनी मां को खाना देने के लिए चूड़ी कारखाने गया था। वहां से वह बिरयानी खाने के नाम पर 50 रुपये लेकर निकला, लेकिन दोस्तों या अकेले ही सांती-भीकनपुर मार्ग स्थित सनसाइन वाटर पार्क जा पहुंचा। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जहां सुरक्षाकर्मियों की अनुपस्थिति व बचाव संसाधनों के अभाव और संचालक निर्भय राजपूत की लापरवाही के चलते वह डूब गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि वाटर पार्क को सीज कर दिया गया है। संचालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed