फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fine of Rs 5.16 lakh imposed on Govinda Furniture

Firozabad News: गोविंदा फर्नीचर पर लगाया 5.16 लाख का जुर्माना

Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 09 Mar 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Fine of Rs 5.16 lakh imposed on Govinda Furniture
फिरोजाबाद। सेंट्रल जीएसटी मैनपुरी संभाग एवं स्थानीय अफसरों ने बृहस्पतिवार रात फर्नीचर कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। रातभर चली कार्रवाई के दौरान मिली गड़बड़ी के चलते गोविंदा फर्नीचर पर 5.16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।सेंट्रल जीएसटी व स्थानीय अफसरों की एक टीम बृहस्पतिवार रात को सरक्यूलर रोड स्थित मैसर्स गोविंदा फर्नीचर के शोरूम पर पहुंची। उपायुक्त सेंट्रल जीएसटी उमाशंकर विश्वकर्मा के निर्देशन में मौके पर पहुंची टीम ने शोरूम पर मौजूद स्टॉक एवं जीएसटी भुगतान से जुड़े अभिलेख खंगाले। करीब चार घंटे से अधिक चले सर्वे के दौरान फर्नीचर व्यापारी के यहां पर लाखों की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ में आया। विभाग के अनुसार जीएसटी अभिलेख एवं मौजूद स्टॉक में गड़बड़ी मिलीं हैं। गड़बड़ी मिलने पर मैसर्स गोविंदा फर्नीचर पर पांच लाख, 16 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना की राशि फर्म स्वामी से मौके पर ही वसूल की गई। फर्म पर हुई छापामारी के दौरान टीम में जीएसटी सचल दल मैनपुरी विजय बहादुर, स्थानीय जीएसटी अधिकारी मिथलेश बर्नवाल के सर्वेश कुमार, ओमप्रकाश आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed