फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ferozabadngt guideline,ngt firozabad,ngt department firozabad,old vehicle,old vehicle moved by ngt,old vehicle moved by ngt in firozabad's condom vehicles will run in Etawah and Etah

इटावा और एटा में दौड़ेंगी फिरोजाबाद की कंडम गाड़ियां

Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ferozabadngt guideline,ngt firozabad,ngt department firozabad,old vehicle,old vehicle moved by ngt,old vehicle moved by ngt in firozabad's condom vehicles will run in Etawah and Etah
फिरोजाबाद। सुहागनगरी के कंडम वाहन अब जिले की सीमा से लगे एटा, इटावा और मैनपुरी की सड़कों पर फर्राटे भरेंगे। 15 साल की मियाद पूरी कर चुके वाहन जिले में न चल पाने के कारण वाहन स्वामियों द्वारा एनओसी लेकर दूसरे जिलों में ट्रांसफर करा रहे हैं। विभागीय आंकड़ों की मानें तो एक वर्ष में 2524 वाहनों की एनओसी ली जा चुकी है। जबकि संभागीय परिवहन विभाग द्वारा 375 वाहन कंडम घोषित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए शासन ने सुहागनगरी को टीटीजेड से हटाकर एनजीटी में शामिल कर दिया था। जिले को एनजीटी में शामिल होने के साथ ही प्रशासन ने कोयले की भट्टियों पर रोक लगा दी थी। उधर जिले में संचालित 15 साल पुराने वाहनों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई। नई गाइडलाइन जारी होने के साथ ही वाहन स्वामियों की परेशानियां बढ़ गई। जब तक फिरोजाबाद टीटीजेड में था, तब तक वाहन मालिकों ने अपने वाहनों को मक्खनपुर, शिकोहाबाद के साथ सिरसागंज क्षेत्र ट्रांसफर करा लिया था।
विज्ञापन

वहीं एनजीटी में शामिल होने के बाद इन वाहनों के संचालन पर संभागीय परिवहन विभाग द्वारा पूरी तरह से रोक लगा दी गई। इसको लेकर एक साल में 2524 वाहन दूसरे जिलों में ट्रांसफर हो गए। विभागीय अधिकारियों ने 375 वाहनों को कंडम घोषित कर दिया। अब जिले में संचालित होने वाले वाहनों के लिए दस साल के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। जबकि पेट्रोल से संचालित वाहनों के लिए 15 साल की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल के दस साल और पेट्रोल के 15 साल पुराने वाहनों को जिले से बाहर किया जा रहा है। जिससे सुहागनगरी में बढ़ते प्रदूषण को कम किया जा सके।
हरिओम, आरआई, संभागीय परिवहन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed