फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Female students made aware about staying away from substance abuse.

Firozabad News: नशे से दूर रहने के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 25 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Female students made aware about staying away from substance abuse.
फिरोजाबाद। महात्मा गांधी बालिका (पीजी) कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. प्रियदर्शिनी उपाध्याय और मुख्यअतिथि ब्रह्माकुमारी संस्था की बीके नीता ने किया। छात्रा काम्या ने सरस्वती वंदना और खुशी दिवाकर ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

प्राचार्या ने कहा कि नशा केवल शराब, तंबाकू और अन्य मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है। मोबाइल की अत्यधिक लत, स्क्रीन एडिक्शन और जंक फूड की आदत भी स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। उन्होंने छात्राओं से मोबाइल व सोशल मीडिया का संतुलित उपयोग करने, स्वस्थ खान-पान और आत्मअनुशासन अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में हर घर तिरंगा अभियान में मॉडल, राखी और पोस्टर जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने वाली छात्राओं को पदक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. आकांक्षा यादव, डॉ. निशा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed