फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Federation of diploma engineers continue to work for eight days Boycott

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का कार्य बहिष्कार नौंवे दिन भी जारी

Fri, 26 Feb 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 26 Feb 2016 07:53 PM IST
विज्ञापन
Federation of diploma engineers continue to work for eight days Boycott
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ का कार्य बहिष्कार नौवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जूनियर इंजीनियरों ने रसूलपुर स्थित प्रांतीय खंड लोक निर्माण कार्यालय पर आंदोलन, नारेबाजी कर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
विज्ञापन


 प्रदर्शन के दौरान जनपद अध्यक्ष इं. राजीव कुमार ने कहा कि अवर अभियंताओं का प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 रुपये की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है। सभी विभागों के जूनियर इंजीनियर ग्रेड-पे सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार नौ दिन से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 दो मार्च से पूरे प्रदेश में अवर अभियंताओं द्वारा हड़ताल की जाएगी।  प्रांतीय खंड लोक निर्माण कार्यालय पर प्रांतीय पर्यवेक्षक इं. एचएन मिश्रा, इं. श्रीकृण, आगरा मंडल महासंघ अध्यक्ष इं. आरके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के मंडल अध्यक्ष इं. एसके शर्मा ने जूनियर इंजीनियरों को आंदोलन को जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान इं. दिलीप लोहिया, राजकुमार, अभिषेक प्रताप सिंह, अरुण कुमार, ओमवीर सिंह, मोहम्मद अखलाक, अरुण यादव, राकेश तोमर, राज कपूर, विजय सिंह, हरिप्रसाद चौबे, दिनेश कुमार, अनुज सांगवान, शौकत अली, खड़ग सिंह, महेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed