फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmers crops are being destroyed by chemical laden water coming out of factory in Firozabad

समाधान की मांग: किसानों के जीवन में अंधेरा ला रहा फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी, फसलें हो जाती नष्ट

Sun, 04 Jun 2023 07:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 04 Jun 2023 07:29 PM IST
सार

फिरोजाबाद में फैक्टरी से निकलने वाला केमिकलयुक्त पानी किसानों के जीवन में अंधेरा ला रहा है। इस पानी से इनकी फसलें नष्ट हो जाती हैं। 
 

विज्ञापन
farmers crops are being destroyed by chemical laden water coming out of factory in Firozabad
Firozabad: केमिकल युक्त पानी की वजह से सूखी फसल दिखाते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में फैक्टरी से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी किसानों के लिए मुसीबत बना हुआ है। इनकी समस्याओं पर न प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही फैक्टरी संचालक। यह केमिकलयुक्त पानी खेतों में भरने से 70 बीघा फसल नष्ट हो गई। इससे किसानों में आक्रोश तो है ही, साथ ही इसका समाधान न दिखने से भविष्य के लिए चिंता भी है। उन्होंने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


मामला नगर पंचायत मक्खनपुर के जिजौली गांव का है। गांव स्थित खेतों के पास संचालित मोती की फैक्टरी से केमिकल युक्त पानी निकलता है। इसका पानी बाहर कहीं जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यह पानी किसानों के खेतों में भर जाता है। इससे उनकी फसल नष्ट हो रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्बाद हो गईं ये फसलें 

किसानों ने कई बार फैक्टरी संचालक से बात करके अपनी समस्या बताई। साथ ही केमिकलयुक्त पानी को रोकने की मांग की। इस पर संचालक की तरफ से किसानों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। एक बार फिर फैक्टरी से निकला केमिकलयुक्त पानी खेतों में भर गया। इस कारण 12 बीघा मूंगफली, 12 बीघा मक्का और 20 बीघा के करीब बाजरा, 20 बीघा ज्वार की फसलें नष्ट हो गईं। 

इन किसानों की फसल हुईं नष्ट

केमिकल वाले पानी से किसान रामसनेही लाल, नाहर सिंह, सत्यप्रकाश, बृजेश कुमार, नेत्रपाल सिंह, वीरसिंह, हरबिलास, उमेश चंद्र, छोटेलाल,भानुप्रताप, संतोष कुमार, होरीलाल, विनोद कुमार, ईश्वर दयाल, नाथूराम, महेंद्र सिंह की फसलें प्रभावित हुई हैं। किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि फैक्टरी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाए।

यह भी पढ़ें-- नई नवेली दुल्हन के साथ सोया था पति: सुबह उठकर सीधा पहुंचा थाने, जो कुछ बताया उसे सुनकर

किसान बोले- रोकथाम के कोई प्रयास नहीं किए गए

जिजौली निवासी किसान रामसनेही बघेल ने कहा कि मॉडर्न ग्लास फैक्टरी से निकलने वाले केमिकल से आसपास के खेत बर्बाद हो रहे हैं। हमारी करीब पांच बीघा मक्का की फसल बर्बाद हो गई है।

जिजौली निवासी किसान मुन्नालाल ने कहा कि फैक्टरी के मालिक को कई बार सूचना किया गया। लेकिन उन्होंने फैक्टरी के अंदर से उड़ कर आने वाले केमिकल की रोकथाम को कोई प्रयास नहीं किया। हम प्रशासन से बर्बाद हुए फसल का मुआवजा दिलाने की मांग करेंगे।

यह भी पढ़ें-- हेलो, थाने से बोल रहा हूं: 'पीड़िता ने अश्लील वीडियो और फोटो देकर शिकायत की है'...और छात्र से ठग

फैक्टरी में कोई केमिकल उपयोग नहीं होता

मॉडर्न ग्लास वर्क्स के संचालक दिनेश गुप्ता ने कहा कि एक किसान हमें काफी दिनों से बेवजह परेशान करने पर तुला है। वही बार-बार मनगढ़ंत शिकायत करते हैं। हमारी फैक्टरी में किसी प्रकार का कोई केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है।

शिकायत पर की जाएगी जांच

उप कृषि निदेशक हरिनाथ सिंह ने कहा कि फैक्टरी के केमिकल युक्त पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। पीड़ित किसानों की ओर से कोई शिकायत मिलती है तो मौके पर जाकर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। 


यह भी पढ़ें-- हनीट्रैप: युवक ने रीसीव किया वीडियो कॉल तो बना लिया अश्लील वीडियो...फिर शुरू हुआ वसूली का खेल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed