{"_id":"66659d33c0d2a4d63e0141eb","slug":"farmer-made-to-drink-alcohol-and-pushed-into-canal-in-firozabad-when-he-became-hindrance-in-love-affair-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की हत्या का मामला: प्रेम प्रसंग में बना रोड़ा... तो शराब पिलाकर नहर में दे दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की हत्या का मामला: प्रेम प्रसंग में बना रोड़ा... तो शराब पिलाकर नहर में दे दिया था धक्का
Sun, 09 Jun 2024 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:47 PM IST
सार
किसान की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह आरोपी के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। इसलिए शराब पिलाकर नहर में धक्का दे दिया था।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। 29 मई को किसान को घर से ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद नहर में धक्का देकर हत्या कर दी। मृतक आरोपी के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था। कुछ दिनों पहले मृतक और आरोपी के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन
घटना एका थाना क्षेत्र के नगला डंबर गांव की है। गांव निवासी कुशलपाल उर्फ केपी (32) खेती का काम करता था। 29 मई को सोमेंद्र घर से बुलाकर ले गया था। बोला था कि वह हरिद्वार जा रहा है। कमसान के पुल से उसकी बाइक वापस ले आना। इसके बाद सोमेंद्र उसे लेकर वसुंधरा चला गया। जहां से उसने शराब खरीदी।
विज्ञापन
इसके बाद अपने बहनोई निर्मल को भी बुला लिया। सोमेंद्र और निर्मल ने पहले तो कुशलपाल को शराब पिलाई। इसके बाद झालगोपालपुर नहर में उसे धक्का दे दिया था। पानी में डूबने से कुशलपाल की मौत हो गई थी। सोमेंद्र के कुशलपाल की पत्नी से संबंध थे।
विज्ञापन
इसमें कुशलपाल रोड़ा बन रहा था। थाना प्रभारी शिवभान राजावत ने बताया कि सोमेंद्र को अवागढ़ के शीशीया पुल से गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी निर्मल और गुड्डी देवी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।