फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   farmer

भाकियू (भानु) मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित छह को पुलिस ने हिरासत में लिया,निची मुचलकों पर रिहा

Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
farmer
फिरोजाबाद। भारतीय किसान यूनियन (भानु) मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष को निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी औद्योगिक क्षेत्र में बैठक करने जाने पर पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस ने जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग एवं लॉकडाउन उल्लंघन के तहत कार्रवाई की। वहीं वाहनों पर बिना अनुमति हूटर लगाने पर चालान किया गया। एसएचओ दक्षिण ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते बिना अनुमति कोई कार्यक्रम नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह ने कारखानों में श्रमिकों से आठ के स्थान पर दस से 12 घंटे काम कराने के विरोध में औद्योगिक क्षेत्र स्थित विजेता ग्लास कारखाने के बाहर बैठक किए जाने का फैसला लिया था। भाकियू नेताओं की बैठक की जानकारी पर पुलिस फोर्स सक्रिय हो गई। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे भाकियू भानु मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मेघ सिंह अपने साथियों के साथ बैठक के लिए गाड़ी से पहुंचे तो थाना प्रभारी दक्षिण श्याम सिंह और पुलिस फोर्स ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने समझाया कि कोरोना संक्रमण में मीटिंग नहीं हो सकती है। इस पर भाकियू नेताओं ने विरोध किया तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस भाकियू मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर थाना दक्षिण ले गई।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने बिना अनुमति गाड़ी में हूटर लगाने के कारण चालान कर दिया। वहीं जिलाध्यक्ष सहित छह के खिलाफ शांतिभंग एवं लॉकडाउन का उल्लंघन करने की कार्रवाई की। इसमें मेघ सिंह पुत्र पूरन सिंह, उनका भाई केशव सिंह, विजय कुमार पुत्र जयवीर सिंह, सौरव शर्मा पुत्र महेशचंद्र शर्मा, सुनील कुमार पुत्र इनाम सिंह,सुमित कुमार पुत्र अभय राम सिंह शामिल है। भाकियू नेताओं को पुलिस ने नगर मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को निजी मुचलकों पर रिहा कर दिया गया। भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार सिंह ने पुलिस के रवैये पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस किसान एवं मजदूरों के हक की आवाज बुलंद करने से रोक रही है। पुलिस ने रवैये में सुधार नहीं किया तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed