फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Fanfare procession taken out

धूमधाम से निकाली र्साईं पालकी

Thu, 28 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 28 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fanfare procession taken out
नगर में साईं की भव्य पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्ति संगीत की धुनों के साथ निकाली गई साईं की पालकी में श्रद्धालु थिरकते चल रहे थे। पालकी के समापन पर आरती के साथ भंडारा आयोजित किया गया। शाम को भव्य फूल बंगला के दर्शन हुए।
विज्ञापन

  साईं पालकी यात्रा की शुरुआत एमजी रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से हुई। श्रद्धालुओं में साईं की पालकी को उठाने की होड़ लग गई। ‘मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए, मैं खिड़की खोलूं तो तेरे दर्शन हो जाए...।’ सहित कई भक्ति संगीत के गीतों पर युवा थिरकते चल रहे थे। साईं पालकी गांधी पार्क चौराहा, छिंगामल का बाग, संत तिराहा, सिनेमा चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार से घंटाघर चौराहा, छोटा चौराहा के साथ इमामबाड़ा चौराहा, गली बोहरान, उर्वशी चौराहा से उर्वशी रोड होते हुए भगवान पैमेश्वर नाथ महादेव मंदिर प्रांगण स्थित साईं मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान समूचा मार्ग साईं नाथ के जयकारों से गूंज उठा। पालकी यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने भव्य आरती उतारी और प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया। शाम को भव्य फूल बंगला सजाया गया। फूल बंगला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़े। पालिका यात्रा में भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, पूर्व सभासद अजय गुप्ता, शिवमोहन श्रोत्रिय, संजय कलाकार, गोपाल कृष्ण, अखिलेश, नरेश पंजाबी, कुक्कू राजौरिया, सुरेंद्र राठौर, डा. ध्रव कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed