फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   family tied hands legs of girl body and threw in Yamuna In Firozabad police took father brother into custody

UP News: हाथ-पैर बांधकर यमुना में बहाई युवती की लाश, पुलिस ने गोताखोरों से निकलवाया; हिरासत में पिता व भाई

Sun, 28 Jul 2024 09:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 09:36 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घरवालों ने हाथ-पैर बांधकर युवती की लाश यमुना में बहा दी। पुलिस ने गोताखोरों से निकलवाया। पिता व भाई को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
family tied hands legs of girl body and threw in Yamuna In Firozabad police took father brother into custody
यमुना नदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवती ने खुदकशी कर ली। परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का यमुना में प्रवाहित करके अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। साथ ही पुलिस ने युवती के पिता व भाई को हिरासत में लेते हुए पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


मामला थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव ठार डेका का है। रविवार सुबह पांच बजे करीब गांव के राममूर्ति की 19 वर्षीय पुत्री भारती ने अज्ञात कारणों के चलते अंगोछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही मृतका के शव को यमुना में प्रवाहित करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया। 

विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने पुलिस को परिजनों द्वारा युवती की हत्या कर शव को यमुना में बहाने की सूचना दे दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सक्रिय हो गई तथा गोताखोरों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकलवा लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक युवती के गले पर फंदे के निशान बने थे। युवती की हत्या या आत्महत्या को लेकर पुलिस ने युवती के पिता राममूर्ति व भाई सोनू को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने भारती के बीमार चलने पर खुदकुशी करना बताया है। राममूर्ति पर तीन बेटी व चार बेटे हैं। पत्नी गुड्डी देवी की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो चुकी थी।
 
विज्ञापन

शव के बंधे थे हाथ और पैर

पुलिस ने गोताखोरों से जब युवती के शव को यमुना से निकलवाया तो उसके हाथ व पैर बंधे हुए थे। हालांकि परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस को यमुना में हाथ, पैर बांधकर अंतिम संस्कार करने की परंपरा होने की बात कह रही है। पुलिस इसको लेकर भी जांच कर रही है।
 

नगला सिंघी थानाध्यक्ष कृपाल सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने युवती की हत्या कर परिजनों द्वारा शव को यमुना में फेंके जाने की जानकारी दी थी। शव को यमुना से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने युवती द्वारा बीमारी के चलते खुदकशी करना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed