फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   family put up poster of house for sale due to fear of bullies In Firozabad

Firozabad News: दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर परिवार, लगाया 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर

Wed, 16 Aug 2023 04:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Aug 2023 04:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद में दबंगों के डर से परिवार घर छोड़ने को मजबूर है। मकान स्वामी ने अपने घर के सामने 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगाया है। 

विज्ञापन
family put up poster of house for sale due to fear of bullies In Firozabad
Firozabad News: दबंगों के डर से घर छोड़ने को मजबूर परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दबंगों के आतंक से परेशान होकर पीड़ित गांव छोड़ने पर मजबूर है। इसके लिए उसने अपने घर के सामने 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर चिपकाया है। उनका कहना कि अब इस गांव में नहीं रहना है।

विज्ञापन


मामला एका थाना क्षेत्र के सिंगपुर गांव का है। गांव निवासी अरविंद कुमार वाल्मीकि ने बताया कि मेरे बाबा लटूरी को 1976 में इंदिरा योजना के तहत 15 बीघा जमीन पट्टे पर मिली थी। 1992 में चकबंदी हुई, तब तक सब ठीक था। इसके बाद वर्ष 2004 में गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अधिकारियों से सांठगांठ करके चार बीघा जमीन अपने नाम करा ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हमें जानकारी हुई तो एसडीएम और सीओ से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि अधिकारियों के सामने अपनी रजिस्ट्री भी पेश कर चुके हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तक किसी ने प्रार्थना-पत्र नहीं दिया है। अपने घर पर मकान बिकाऊ का पोस्टर क्यों लगाया है, जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed