{"_id":"64dba601ff7188437505a785","slug":"five-devotees-died-due-to-collapse-of-dilapidated-house-just-ten-minutes-after-bihari-ji-darshan-in-vrindavan-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत: बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर काल ने मारा झपट्टा
Wed, 16 Aug 2023 10:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Aug 2023 10:47 AM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में भवन गिरने से पांच की मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं। बिहारी जी के दर्शन के 10 मिनट बाद ही श्रद्धालुओं पर हादसा हुआ।
विज्ञापन
Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास ढह गई पुरानी बिल्डिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में मंगलवार की शाम को एक जर्जर मकान के ढहने से पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। यह सभी श्रीबांके बिहारी के दर्शन के कर मंदिर से महज 10 मिनट पहले ही बाहर निकले थे और दुसायत मोहल्ले के निकासी मार्ग से वापस लौट रहे थे। वहीं, पांच अन्य घायल हैं, इनकी भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
श्रीबांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर दूर निकासी मार्ग पर स्थित विष्णु बाग वाला का मकान दशकों पुराना है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पिछले दिनों आई बाढ़-बारिश के बाद मकान और भी खतरनाक स्थिति में आ गया। मंगलवार शाम को 5.45 बजे इसका छज्जा और छत की बाउंड्रीवाल भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Mathura: वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास बारिश से ढह गई पुरानी बिल्डिंग, पांच की मौत; पांच घायल
विज्ञापन
नीचे से गुजर रहीं श्रद्धालु 50 वर्षीय गीता कश्यप पत्नी एसएन कश्यप निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अरविंद कुमार यादव (35) पुत्र बम्बुराहिया कालोनी, कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता (40) पत्नी जितेंद्र गुप्ता जरौली फेस-2, कानपुर नगर, अंजू मुगई (50) पत्नी संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, चंदन राय (30) पुत्र हरेंद्र राय निवासी भगवानपुर, देवरिया की मकान के मलबे के नीचे दब गईं, इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
यह भी पढ़ेंः- वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत: चारों तरफ थी चीख पुकार, मंजर देखकर कांप गई लोगों की रूह
वृंदावन में बिल्डिंग गिरने से पांच की मौत,अस्पताल में घायल का हाल लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
इनके अलावा 14 वर्षीय खुशीपाल पुत्र मनोज निवासी फरिया, फिरोजाबाद, 30 वर्षीय अनामिका पत्नी राहुल निवासी जरौली फेस-2, कानपुर, अकांक्षा मुगई (25) पुत्री संदीप निवासी कृष्णा अपार्टमेंट, ओमेक्स, वृंदावन, पंकज मारवा (49) पुत्र नरेंद्र कुमार मारवा निवासी अशोका एन्क्लेव, फरीदाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: पेड़ पर चढ़ा युवक पैर फिसलने से नीचे गिरा, हो गई मौत; घर में मची चीख पुकार