{"_id":"636e9427a8ae4b6e55023492","slug":"family-dispute-avneesh-committed-suicide-by-shooting-himself-firozabad-news-agr553098254","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार का था विवाद, अवनीश ने खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार का था विवाद, अवनीश ने खुद को गोली मारकर की थी आत्महत्या
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अवनीश ने खेत में खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। इसका खुलासा शिकोहाबाद पुलिस ने तमंचा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। मृतक के परिजन ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकोहाबाद थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने वह तमंचा भी बरामद किया है जिससे अवनीश ने खुद को गोली मारी थी।
शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नौशहरा निवासी अवनीश ने आठ नवंबर की दोपहर खेत में गोली मारकर हत्या की थी। जिस स्थान पर अवनीश ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की थी। उस स्थान से रुप किशोर का खेत भी पास में ही है। उसमें रुप किशोर बैगन की खेती करता है। अवनीश द्वारा की गई आत्महत्या के बाद रुप किशोर सबसे पहले मौके पर पहुंचा था। उसने घटनास्थल पर पड़े तमंचे को गायब कर दिया था। वहीं अवनीश की मौत की जानकारी परिजन के साथ थाना पुलिस को दी।
जांच पड़ताल के बाद पुलिस इस बात को कह रही थी कि अवनीश की हत्या नहीं बल्कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन घटनास्थल से तमंचा बरामद न होने के कारण पुलिस इस बात को स्पष्ट नहीं कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी अवनीश की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह का कहना है कि अवनीश का परिजन से विवाद चल रहा था। इसलिए उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा।