फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   fake subinspecter busted

Firozabad News: फर्जी दरोगा बन ठगी करने वाला युवक को भेजा जेल

Thu, 21 Sep 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
fake subinspecter busted
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने फर्जी दरोगा बनकर लोगाें से ठगी करने वाले युवक काे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी के पिता मथुरा सदर कोतवाली में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। आरोपी करीब दो वर्ष से ठगी कर रहा था। उसके आईकार्ड की अवधि देख खुलासा हुआ है। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने थाना मटसैना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी मेहित यादव को गिरफ्तार किया है। बुधवार रात स्टेशन रोड स्थित झूमर विक्रेता परख गुप्ता की दुकान पर आरोपी पहुंचा। अपने साथी की ओर से बीमा कराने की बात कहते हुए रौब झाड़ने लगा। दुकान स्वामी ने मना कर दिया था तो आरोपी ने अपना आईकार्ड दिखाकर खुद को दरोगा बताया और बीमा कराने के लिए दबाव बनाने लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और फर्जी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके पास से फर्जी आईकार्ड और मोबाइल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एसएसआई की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि इससे पहले उसने किन लोगों को इस तरह ठगी का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed