फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Ex snapped Treasury issues would not listen

भूतपूर्व सैनिक बोले, ट्रेजरी में नहीं सुनी जातीं समस्याएं

Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ex snapped Treasury issues would not listen
सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
 सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास स्टेशन हेड क्वाटर्स के तत्वावधान में सुहागनगर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह स्कूल में पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पेंशन संबंधी समस्याओं के लिए जिले के भूतपूर्व सैनिक  एवं वीरांगनाएं शामिल हुई। स्वास्थ्य कैंप में भूतपूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और दवाएं प्राप्त की।
विज्ञापन

कैंप में एका, टूंडला, शिकोहाबाद, जसराना, सिरसागंज क्षेत्र से कई सैनिक शामिल हुए। उनके आधार कार्ड बनाने के लिए कैंप लगाया गया। दंत क्लीनिक, आई क्लीनिक, ईएनटी आदि विशेषज्ञ मौजूद रहे। कैंटीन से भी लोगों ने सामान खरीदा। भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों की शिकायत नोट करने के लिए अलग से बनाए काउंटर पर भीड़ लगी रही। सातवें वेतन आयोग के अनुसार पेंशन न मिलने की बात सामने आई तो पेंशन के लिए ट्रेजरी अफसर, लिपिक के खिलाफ भूतपूर्व सैनिकों में गुस्सा दिखा। जिले में सैनिक हॉस्पिटल की जरूरत सेवानिवृत्त सैनिकों ने बताई। शिविर में जिले के 574 सेवानिवृत्त सैनिक शामिल हुए। इनमें 12 वीरांगनाएं भी पहुंचीं। सीओ-5 पैरा के कर्नल अमरदीप हुड्डा ने बताया कि शिविर भूतपूर्व सैनिकों की समस्या सुनने और उनके स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए लगाया गया था। शिविर में लेफ्टिनेंट कर्नल निर्भय राना, मेजर सुरेश पदम,  मेजर पूरन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भूतपूर्व सैनिकों ने बताई समस्याएं
सिरसागंज निवासी पूर्व सूबेदार मेजर मुन्नीलाल ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल को सेना से अनुबंधित होना चाहिए। बुजुर्ग अक्सर बीमार रहते हैं और उन्हें आगरा के सेना हॉस्पिटल में इलाज कराना मुश्किल होता है। सेना में हवलदार रहे पातीराम ने कहा कि तीन महीने से पेंशन नहीं आई है। ट्रेजरी से बैंक के चक्कर लगवाए जा रहे हैं। इसलिए कैंप में समस्याएं लिखवाने आए। सेना में नायक के पद पर रहे एसडी खान ने कहा कि सैनिकों के लिए हाउस टैक्स माफ है। इसके बाद भी नगर निगम द्वारा वसूला जा रहा है। नायक पद पर रहे नेकराम ने कहा कि सातवें वेतन आयेाग के हिसाब से पेंशन नहीं दी जा रही है। ट्रेजरी में सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed