फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   every card holder get one kg free gram from 15 may

प्रत्येक कार्डधारक को 15 मई से एक किलोग्राम फ्री में मिलेगा चना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
every card holder get one kg free gram from 15 may
फिरोजाबाद। लॉकडाउन के दौरान एक मई को एक किलोग्राम प्रति कार्डधारक को फ्री में दाल नहीं मिलेगी, बल्कि 15 मई से प्रत्येक कार्डधारक को एक किलोग्राम फ्री में चना मिलेगा। जबकि पात्रगृहस्थी एवं अंत्योदय कार्ड धारकों को एक मई से साढ़े तीन किलोग्राम गेहूं एवं डेढ़ किलोग्राम प्रति यूनिट की दर से चावल दिया जाएगा। गेहूं दो रुपया प्रति किलोग्राम तथा चावल तीन रुपया प्रतिकिलोग्राम की दर से मिलेगा। कोराना वायरस के संक्रमण के कारण देश में लागू लॉकडाउन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने गरीब एवं बेसहारा लोगों को खास ध्यान रखा है। इस कारण बीते अप्रैल माह में पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से फ्री चावल मिला था। लेकिन मई 2020 माह में प्रत्येक कार्डधारक को (पात्र ग्रहस्थी-अंत्योेदय) को एक मई से एक किलोग्राम दाल फ्री में देने का शासन ने आदेश दिया था। लेकिन दाल का आवंटन अभी तक जिले को नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर 15 मई से एक किलोग्राम फ्री में चना प्रत्येक कार्ड धारक को दिया जाएगा। इसका आवंटन शासन स्तर से जिले को मिल गया है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोरखनाथ यादव ने कहा कि एक मई से एक किलोग्राम प्रति कार्ड के हिसाब से दाल बांटने का आदेश आया था। लेकिन दाल का आवंटन अभी तक नहीं हुआ है। चना आना शुरू हो गया है। इसका वितरण 15 मई से प्रत्येक कार्डधारक को एक किलोग्राम की दर से फ्री में दिया जाएगा। क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार ने कहा के एक मई से गेहूं एवं चावल दो व तीन रुपया प्रति किलोग्राम की दर से किया जाएगा। उन्होने कहा कि 15 मई से फ्री में चना बांटना तो तय है लेकिन चावल कितना दिया जाएगा इसका आदेश आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed