{"_id":"82d811213cbfb0ab254290d0272c90b3","slug":"etmadpur-agra-xi-thrashed-by-three-wickets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एत्मादपुर ने आगरा एकादश को तीन विकेट से रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एत्मादपुर ने आगरा एकादश को तीन विकेट से रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
Updated Wed, 20 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे के एनसीआर कालेज मैदान पर बुधवार को टूंडला प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया है।
मैच का शुभारंभ विधायक राकेेश बाबू ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय कर किया। पहला मैच आगरा एकादश व एत्मादपुर एकादश के बीच खेला गया। एत्मादपुर ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। आगरा एकादश के कप्तान गौरव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आगरा ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 79 रन बनाए। बल्लेबाज गौरव ने 14 एवं गोलू ने 11 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी एत्मादपुर एकादश ने मात्र 14 ओवरों में तीन विकेट पर लक्ष्य को पार करते हुए मैच जीत लिया। एत्मादपुर टीम की ओर से सोनू ने सर्वाधिक 36 रन बनाए।
सर्वाधिक रन बनाने पर सोन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच की कामेंट्री नौशाद ने, तो अंपायरिंग प्रेम सागर लल्ला एवं शाहिद ने की। इस दौरान विधायक राकेश बाबू ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थी जीवन में एक नया आयाम प्रदान करता है। इसलिए हम सभी को शिक्षा के अलावा खेलकूद में भी भाग लेना चाहिए, क्योंकि शिक्षा से मानसिक विकास होता है तो वहीं दूसरी ओर खेलकूद से शारीरिक विकास होता है।