फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Employees take out rally for restoration of old pension

Firozabad News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली

Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 21 Mar 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Employees take out rally for restoration of old pension
पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों ने निकाली रैली
विज्ञापन

विकास भवन के सामने धरना प्रदर्शन, कई कार्यालय रहे बंद, धरना स्थल से हाईवे तक निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर मंगलवार को कर्मचारियों ने मुख्यालय पर हुंकार भरी। कलक्ट्रेट एवं विकास भवन के अधिकांश कार्यालय बंद दिखाई दिए। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विकास भवन से लेकर कलेक्ट्रेट होते हुए हाईवे तक कर्मचारियों ने रैली निकाली। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो जरूरत पड़ी तो दोबारा आंदोलन को बाध्य होंगे।
पुरानी पेंशन बहाली के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को जिले भर के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली विकास भवन स्थित धरना स्थल से शुरू होकर कलक्ट्रेट, दीवानी न्यायालय, सीएमओ कार्यालय से होते हुए हाईवे पर पहुंची। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कर्मचारी संगठन अपनी जायज मांग रख रहे हैं। लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दौजीराम, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य, संरक्षक लटूरी सिंह, आईसीडीएस के राजेश शर्मा ने कहा कि संगठन आंदोलन को जारी रखेगा। प्रदीप कुमार पांडेय, मुसद्दक हुसैन, रेलवे संगठन के जयकिशन अजमानी, सरदार सिंह, लेखपाल संघ के जिला महामंत्री योगेंद्र उपाध्याय, वाणिज्यकर विभाग के अतुल अग्रवाल व राजेश शर्मा,उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाह, ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह, एआरटीओ कार्यालय के अमित शुक्ला, हेमंत सिंह ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रमोद कुमार शर्मा एवं संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने किया। इस दौरान नरेंद्र शर्मा, प्रो. सलिल वर्मा, महीपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, संदीप दीक्षित, इंद्रपाल सिंह, तिलक सिंह, प्रेमस्वरूप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



मुख्यालय पहुंचे फरियादी बैरंग लौट गए
फिरोजाबाद। कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल के चलते जिला मुख्यालय पहुंचे फरियादी बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। क्योंकि कर्मचारियों के प्रदर्शन में चले जाने के कारण कलक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक के अधिकांश पटल खाली थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed