फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   electricity chacking fell locks hanging on houses

दुकानों के शटर गिरे, घरों पर लटके ताले

Fri, 16 Jan 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Fri, 16 Jan 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
 विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को चलाए गए चेकिंग अभियान से शहर के कई इलाकों में शाम तक हड़कंप मचा रहा। दुकानों के शटर गिर गए तो घरों पर ताले लटके नजर आए।
विज्ञापन



सिटी मजिस्ट्रेट रमेशचंद्र के नेतृत्व में शुक्रवार को शहर की बाजे वाली गली, मोहल्ला टीला, उर्वशी चौराहा, रामनगर छारबाग में महाअभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के लिए दो टीमें बनाई गई थीं। एसडीओ प्रथम सचिन गुप्ता के नेतृत्व में रामनगर छारबाग में विद्युत टीमों ने घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। एसडीओ द्वितीय आरके पुष्कर के नेतृत्व में बाजे वाली गली एवं मोहल्ला टीला में छापेमारी की गई। अभियान दौरान भीड़ का जमावड़ा लगा रहा। घरों पर ताले और दुकानों के शटर गिर गए। एसई वाईपी सिंह, एक्सईएन केके वर्मा, एसडीओ आरके पुष्पकर, सचिन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन



मकसद में कामयाब हो गए सपा नेता
बाजे वाली गली में चेकिंग के दौरान लोग सड़कों पर जमा थे। भीड़ के बीच कुछ सपा नेता पहुंचे तो लोगों ने चेकिंग रुकवाने की बात कही। सपा नेताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट से जुमे की नमाज की बात कहकर चेकिंग रोकने की मांग की। इसके बाद विद्युत टीमाें को बाजे वाली गली से निकाल कर उर्वशी चौराहे पर ले गए। इसके बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


73 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चले महाअभियान में 73 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसमें सर्वाधिक मामले बाजे बाली गली, नालबंद, मोहल्ला टीला क्षेत्र में 46 मामले पकड़े गए। छारबाग रामनगर में 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। 52 बकाएदारों के कनेक्शन काटकर 18.80 लाख की वसूली की गई। 20 उपभोक्ताओं के मेकेनिकल मीटर भी बदले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed