{"_id":"65577a1916501acbd40d9877","slug":"efforts-to-connect-itms-to-cctv-cameras-intensified-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-10103-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस जोड़ने की कोशिश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस जोड़ने की कोशिश तेज
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस जोड़ने की कोशिश तेज
टेंडरों की जांच को हुई बैठक, तकनीकी जांच के दौरान एक फर्म हुई बाहर
फिरोजाबाद। सेफ सिटी योजनांतर्गत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे 800 से अधिक सीसीटीवी कैमरे आईटीएमएस से जोड़ने और संचालन के लिए आए टेंडरों की तकनीकी जांच शुक्रवार को हुई। तकनीकी खामी के चलते दिल्ली की एक फर्म सोनसिफर को टेंडर प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
शहर के विभिन्न थाना, मुख्य बाजार, सार्वजनिक व सरकारी संस्थानों पर स्थापित करीब 800 सीसीटीवी कैमरों को निगम के आईटीएमएस सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए चार फर्मों ने अपने टेंडर डाले थे। शुक्रवार को मंडलायुक्त द्वारा गठित टीम ने चारों फर्मों के टेंडरों की तकनीकी जांच की। जांच के दौरान दिल्ली की सोनसिफर फर्म के टेंडर में खामी मिलीं। फर्म को टेंडर प्रक्रिया बाहर कर दिया गया। मुख्य अभियंता मनीष कुमार सिंह के मुताबिक अब बाकी रह गईं मैसर्स टैक्निसियम, मैट्रिक्स एसोसिएट और इंटेक्स नामक फर्म में किसी एक को सीसीटीवी कैमरों को आईटीएमएस से जोड़ने एवं रखरखाव का जिम्मा दिया जाएगा। तकनीकी जांच के दौरान बिजली विभाग, जिला सूचना विज्ञान विभाग एवं पीडब्ल्यूडी के अलावा निगम अफसर मौजूद रहे। संवाद