फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   effigy Burned in protest of municipal assessment system

स्वकर विरोध में नगर निगम का पुतला दहन

Thu, 25 Dec 2014 11:25 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद
ब्यूूराे, अमर उजाला फीराेजाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
effigy Burned in protest of municipal assessment system
 उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के आह्वान पर जलेसर रोड टापा मार्ग बाजार समिति ने नगर निगम का पुतला दहन कर स्वकर प्रणाली का विरोध करते हुए नारेबाजी की। दुकानदारों ने खत्ताघर को लेकर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन




समिति अध्यक्ष उमेशचंद्र शर्मा ने कहा कि नगर निगम द्वारा थोपे जा रहे स्वकर प्रणाली पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। नए बोर्ड के गठन के बाद ही नई प्रक्रिया से कर निर्धारण होना चाहिए। योगेश सविता ने कहा जनपद में बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधार जाए। भारत सिंह राठौर ने शहर में चौपट विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली के अभाव में व्यापार चौपट हो रहे हैं। ऐसे में जबरन स्वकर लागू कर जले पर नमक छिड़कने काम काम किया है, यह जनता व व्यापारियों को लूटने की योजना है।
विज्ञापन




व्यापारियों का कहना है कि जलेसर रोड पर अनेक समस्याएं हैं। जिन्हें कई बार शासन प्रशासन को अवगत कराया गया है, परंतु आजतक कोई सुधार नहीं हुआ। जलेसर रोड से खत्ता हटाने के लिए अनेक शिकायती पत्र दिए जा चुके हैं। पुतला दहन में रवींद्र लाल तिवारी, उमेशचंद्र शर्मा, कैलाश उपाध्याय, अजीत सिंह शरद जैन, भारत सिंह, योगेश सविता, शिव सिंह बघेल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed