{"_id":"5ec6b3108ebc3e90784e5779","slug":"education-firozabad-news-agr4428467146","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 विद्यार्थियों के एक जैसे हल, वो भी गलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 विद्यार्थियों के एक जैसे हल, वो भी गलत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को सख्ती से कराने के दावे किए थे, किंतु उत्तर-पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में उन दावों की पोल खुल रही है। मूल्यांकन के दौरान एक बंडल में हाईस्कूल विज्ञान की 25 उत्तर पुस्तिकाएं थीं। उस बंडल में बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर सभी ने एक जैसे ही किए थे, वो सभी उत्तर गलत थे। इसी तरह अन्य प्रश्न भी मिलते-जुलते थे, किंतु वह भी गलत थे। यानि नकलविहीन परीक्षा कराने के इंतजाम में नकल माफियाओं ने सेंध लगाने का प्रयास किया।
लॉकडाउन के बीच शुरू हुए मूल्यांकन के तीसरे दिन शिक्षकों के बहिष्कार का असर नहीं दिखाई दिया। मूल्यांकन केंद्र पर विरोध करने वाले शिक्षक नेता भी नहीं पहुंचे। अन्य दो दिनों की अपेक्षाकृत शिक्षकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो गई। जो संगठन विरोध कर रहे थे, उन शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियाें ने ही मूल्यांकन की शुरुआत कर दी है। ऐसे में मूल्यांकन कार्य जनपद में गति पकड़ गया है।
डीआईओएस रितु गोयल ने एमजी गर्ल्स इंटर कॉलेज और तिलक इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए। किंतु सभी शिक्षकों की संख्या अधिक होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में कठिनाईयां हुई। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही शिक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर प्रवेश दिया गया। नगर निगम की टीमें सैनिटाइज करने के लिए केंद्र पर पहुंची।
विज्ञापन
1.77 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन
फिरोजाबाद। जनपद में यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का मूल्यांकन गति पकड़ चुका है। अब तक एक लाख 77 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूलयांकन हो चुका है। बृहस्पतिवार को 51 हजार 653 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। चारों केंद्र पर एक हजार 73 शिक्षकों ने मूल्यांकन किया। जनपद में पांच लाख 80 हजार 425 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है।
स्काउट गाइड दे रहा सहयोग
फिरोजाबाद। स्काउट गाइड से जुड़े लोग मूल्यांकन कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइज की व्यवस्था देखी। वहीं साफ-सफाई भी केंद्रों पर की। ताकि शिक्षक बिना डर के मूल्यांकन करने आ सकें। इस दौरान एसआरके इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. डीपीएस राठौर, संजय बाबू आदि उपस्थित रहे।