फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   E-portal will allow attending rally

ई-पोर्टल से मिलेगी रैली-सभाओं की अनुमति

Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
E-portal will allow attending rally
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते डीएम
डीएम राजेश प्रकाश ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डीएम जिले में चुनाव शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के निर्देश दिए। राजनीतिक दलों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए ई-सुविधा और ई समाधान पोर्टल की प्रोजेक्टर से जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया चुनाव के दौरान सभी प्रकार के आवेदन ई-सुविधा पोर्टल द्वारा किए जा सकेंगे। इसमें छह प्रकार के आवेदन होंगे। हेलीपैड की अनुमति, सभा एवं रैली, व्हीकल परमिट, लाउड स्पीकर और व्हीकल (लाउड स्पीकर के साथ) एवं स्टेज के लिए आवेदन शामिल होंगे। आवेदन करने के बाद पोर्टल पर अनुमति प्रदान की जाएगी। आवेदन स्वीकृत एवं अस्वीकृत करने की स्थिति को भी देखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जो प्रत्याशी पहले आवेदन करेगा, उसे पहले मौका मिलेगा। चुनाव से संबंधित शिकायतें ई-समाधान पोर्टल से दर्ज कराई जा सकती है एवं निस्तारण भी देखा जा सकेगा। डीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक दल शहर के चौराहों, दीवारों और खंभों पर लगी पार्टी की प्रचार सामग्री को हटवा लें। आचार संहिता लगने के 24 घंटे में संबंधित सामग्री पार्टी के खर्चे पर जिला प्रशासन द्वारा हटवा दी जाएगी। एसडीएम को सभी मतदेय स्थलों  पर पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी और फर्नीचर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीडीओ प्रभांशु श्रीवास्तव, एडीएम उदय सिंह, नगर आयुक्त रामौतार रमन, सपा जिलाध्यक्ष अमोल यादव, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिग सिंह समेत अन्य दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed