{"_id":"a57763ab7c41ba26674c2c3b5833b533","slug":"dust-storm-light-drizzle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। दोपहर को आई आंधी से जन जीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर धूल का गुबार उड़ा तो जो जहां था वहीं ठहर गया। हालांकि बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से जरूर राहत दी।
मौसम का मिजाज रविवार शाम को बदल गया था। तेज आंधी के साथ आसमान में घटाएं घिर गई थीं। देर रात तक रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं सोमवार सुबह से तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया तो दोपहर को धूल भरी आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने कुछ राहत पहुंचाई। आंधी से जरूर जीन जीवन प्रभावित हुआ। कई जगह होर्डिंग्स गिर गए तो कहीं टीनशेड और छप्पर उड़ गए। आंधी के कारण आम की फली गिरने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। मंडी में सोमवार को कच्चा काम काफी मात्रा में आने के कारण इसके रेट गिर गए। आंधी बारिश के बाद पूरे दिन मौसम थोड़ा ठंडा रहा। मौसम विभाग ने चार से पांच जून तक मानसून के दस्तक देने के संकेत दिए हैं।
कई स्थानों पर टूटे बिजली के तार
टूंडला। रविवार व सोमवार को आई तेज आंधी में नगर के कई क्षेत्रों में विद्युत तार टूट गए। बिजली गुल हो गई। कई क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नगर में अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। आलम यह है कि 24 घंटे में से मात्र आठ घंटे ही सप्लाई दी जाती है। वहीं आंधी से विद्युत तार टूटने के चलते परेशानी और बढ़ गई है। नगला कुम्हारान, बन्ना, न्यूशिव नगर, फीरोजाबाद रोड पर गुलाब वाटिका के निकट, एटा रोड पर पेट्रोलपंप के निकट विद्युत तार टूट गए। न्यूशिव नगर में तो रविवार रात से लेकर सोमवार सायं तक सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी थी।