{"_id":"65341cc62dacf7c15c058474","slug":"durgashtami-today-bungalow-will-be-decorated-with-flowers-chhappan-bhog-will-be-offered-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-7802-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुर्गाष्टमी आज, सजेंगे फूल बंगला, लगेगा छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुर्गाष्टमी आज, सजेंगे फूल बंगला, लगेगा छप्पन भोग
Sun, 22 Oct 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शारदीय नवरात्र की दुर्गाष्टमी पर घर-घर पूजा करने के साथ व्रत रखे जाएंगे। दुर्गाष्टमी पूजन वाले घरों में कन्या, लांगुरों को भोजन कराया जाएगा। देवी मंदिरों के साथ-साथ घरों में इसकी तैयारी होती दिखाई दी। घरों में महिलाओं, युवतियों के द्वारा व्रत भी रखा जाएगा। शहर के देवी मंदिरों एवं मातारानी के पंडालों में भव्य फूल बंगला सजाने के साथ छप्पन भोग लगाया जाएगा। दुर्गाष्टमी की तैयारी पहले से ही मंदिरों के साथ-साथ घरों में प्रारंभ कर दी गई थी। इस दिन मंदिरों के साथ ही घरों में हवन यज्ञ कराए जाने के साथ मातारानी की चौकी सजाई जाती है। कहीं देवी जागरण तो कहीं पर माता रानी का भव्य फूल बंगला सजता है। मंदिरों के ही साथ घरों में इसकी तैयारी कर ली गई। शनिवार के दिन दुर्गाष्टमी पर मातारानी के पूजन की तैयारी होती दिखाई दी। बाजारों में भी लोग खरीदारी कर रहे थे, जिनके घरों में अष्टमी को पूजन होता है। उन्होंने व्रत रखने के साथ-साथ सुबह पूजन एवं हवन कराने के साथ कन्या एवं लांंगुरों को भोजन कराया जाएगा।
श्री राज राजेश्वरी कैला देवी भवन पर भव्य फूल बंगला सजाने की तैयारी कर ली गई थी। इसके साथ छप्पन भोग एवं प्रसाद का वितरण होगा। मां वैष्णो देवी धाम उसायनी पर भी श्रद्धालुजनों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। मंदिर में दुर्गाष्टमी पर हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। बीहड़ वाली माता मंदिर मटसेना क्षेत्र में अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी दिखाई दी। कोटला रोड नगला करन सिंह माता मंदिर, लेबर काॅलोनी माता मंदिर, सुहागनगर में स्थित माता मंदिर के साथ पथवारी मंदिर कोटला मोहल्ला, चंद्रवार गेट के साथ अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी दिखाई दी।