फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to the loss, the farmers repented from the chilli crop

Firozabad News: नुकसान के चलते किसानों ने मिर्च की फसल से की तौबा

Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 25 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to the loss, the farmers repented from the chilli crop
फिरोजाबाद। जिले के मिर्च उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष सही दाम नहीं मिलने व अत्यधिक बारिश से बर्बाद हुई फसल के चलते जिले के किसानों ने इस बार मिर्च की फसल को छोड़कर दूसरी फसलों को बोने का निर्णय लिया है। मिर्च का बीज महंगा होने से भी किसान कदम पीछे खींच रहे हैं।
विज्ञापन



किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष अधिक बारिश के चलते जलभराव से मिर्च उत्पादकों को काफी नुकसान हुआ था। सैकड़ों हेक्टेयर फसल खेतों में ही सड़ गई थी। इसके अलावा भोपाल व इंदौर, दिल्ली एवं जयपुर की मंडियों में फिरोजाबाद की मिर्च रास नहीं आई थी और किसानों को उचित मूल्य नहीं मिला था। इस बार किसान मिर्च की फसल की तैयारी कर रहे थेए लेकिन बीज महंगा होने से उन्हें कदम पीछे खींचने पड़े। नारखी के साथ सिरसागंज के किसान भी दूसरी फसल की ओर रुख कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि किसानों को फसल बीमा की रकम भी वर्ष बीतने के बाद भागदौड़ करने पर मिली।
विज्ञापन





बोले मिर्च उत्पादक किसान,...
- पिछले वर्ष तीस बीघा में मिर्च की फसल बोई थी। इस बार दस बीघा में मिर्च उगाने का फैसला लिया है। पहले तो बीज इतना महंगा है और बाजार में आसानी से नहीं मिल रहा। दूसरा पिछले वर्ष मिर्च की फसल फायदा का सौदा नहीं रही थी। - सतेंद्रपाल सिंह, फतेहपुरा, नारखी
विज्ञापन
विज्ञापन

- पिछले वर्ष पचास बीघा मिर्च की फसल लगाई थी। पिछले वर्ष जो झटका लगा वह निश्चित ही चिंता करने वाला है। अत्यधिक बारिश के कारण फसल बर्बाद हुई। वहीं बाहर की मंडियों से उचित दाम नहीं मिल सका। इस कारण इस बार पांच बीघा फसल बो रहे हैं। - प्रमोद सिंह, नारखी धौंकल, फिरोजाबाद

- पिछले वर्ष पूरे 80 बीघा मिर्च की फसल बुवाई कराई थी। घाटे के चलते इस बार 30 बीघा में फसल बोई है। इसका बड़ा कारण मिर्च के बीच की कालाबाजारी। अधिकारी शिकायत करने के बाद भी ध्यान नहीं देते है। वास्तविक किसानों को बीज नहीं मिल पाता है। - रामवीर सिंह निराला, नारखी धौंकल, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed