फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Due to fear of dengue and viral, outside traders are hesitant to come

डेंगू व वायरल के डर से बाहरी व्यापारी आने से कतरा रहे

Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Due to fear of dengue and viral, outside traders are hesitant to come
रफ़रोजाबाद ! सदर बाजार स्थित एक दुकान पर सजी चूड़िया - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। वायरल और डेंगू ने सुहागनगरी के कांच-चूड़ी उद्योग जगत की टेंशन बढ़ा दी है। जिले में तेजी से पांव पसार चुके डेंगू और वायरल के प्रकोप के कारण दीपोत्सव की तैयारी में जुटे बाहर के व्यापारी कांच नगरी में आने से कतरा रहे हैं। बाहरी व्यापारियों व खरीदारों की आमद नहीं होने के कारण कांच उत्पादक इकाइयों एवं स्थानीय कारोबारियों के लाखों का स्टॉक जमा हो गया है।
विज्ञापन

अन्य प्रांतों और जिलों में दीपोत्सव की तैयारी हो चुकी है। दीपोत्सव के लिए व्यापारी वर्ग और शोरूम संचालक सितंबर से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। प्रतिवर्ष इन दिनों शहर में कांच उत्पादों का आर्डर देने के लिये बाहरी व्यापारियों का आवागमन रहता है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार डेंगू व वायरल बुखार के प्रकोप के मद्देनजर अन्य प्रांतों व जिलों से आने वाले व्यापारियों और शोरूम संचालकों के कदम ठिठक गये हैं। बाहरी व्यापारियों के इंतजार में बैठे स्थानीय कांच कारोबारियों की टेंशन भी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। जानकारों की मानें तो ऑर्डर नहीं मिलने के कारण कांच उत्पादक इकाइयों व स्थानीय कांच शोरूम में करोड़ों रुपये का स्टॉक जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फिरोजाबाद में कांच शोरूम की संख्या- 1500
दीपोत्सव पर होने वाली कांच उत्पादों की बिक्री औसतन-- 2000 करोड
फैंसी व दैनिक उपभोग के कांच आयटम तैयार करने वाली इकाईयां-150
---
डेंगू और वायरल के कारण बाहरी व्यापारी शहर में आने से झिझक रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही हालात सुधरेंगे। यदि कुछ दिन और वायरल का प्रकोप रहा तो दीपावली पर होने वाली बिक्री व ऑर्डर तैयार कराने में दिक्कत होंगी।
हेमंत अग्रवाल बल्लू पूजा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed