फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   driver set his auto on fire to trap shopkeeper After fight in Firozabad truth came out through CCTV

UP News: बीच बाजार ऑटो में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर; सच जान किसी को नहीं हुआ यकीन... पुलिस भी हैरान

Sun, 18 Aug 2024 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Aug 2024 09:03 PM IST
सार

दिनदहाड़े बीच बाजार ऑटो में आग लगा दी। शातिर सीसीटीवी में कैद हो गया। सच जानकर लोगों को यकीन नहीं हुआ। आग उसके चालक ने ही लगाई थी। पुलिस भी हैरान रह गई। 

विज्ञापन
driver set his auto on fire to trap shopkeeper After fight in Firozabad truth came out through CCTV
UP News: बीच बाजार ऑटो में लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में रविवार को ऑटो चालक और घेवर वाले दुकानदार के बीच विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि ऑटो चालक ने दुकानदार को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। खुद ही अपने ऑटो में आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ऑटो चालक की कलई खुल गई। 

विज्ञापन


घटना सिरसागंज थाना क्षेत्र के विजय चौक पर दोपहर करीब 3 बजे की है। थाना क्षेत्र के ही अब्दुल नगर निवासी टुम्मा पुत्र शेरखान ऑटो चलाता है। टुम्मा का विजय चौक पर घेवर की दुकान लगाए दुकानदार से झगड़ा हो गया। इसके बाद टुम्मा अपना ऑटो वही खड़ा छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद आया और चुपचाप अपने ही ऑटो में आग लगा दी। इसके बाद फरार हो गया। 
विज्ञापन


भीड़भाड़ के कारण लोग उसे नहीं देख पाए। ऑटो से आग की लपटें उठनी लगीं तो मौके पर अफरातफरी मच गई। पास के ही दुकानदार बबलू ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाया। जब दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस ने खंगाला तो पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने ऑटो चालक टुम्मा को हिरासत में लिया है। ऑटो भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed