फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dr. VN Singh became the President, Sanjay Singh became the District Minister

Firozabad News: डॉ. वीएन सिंह अध्यक्ष, संजय सिंह बने जिला मंत्री

Sun, 07 Dec 2025 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 07 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dr. VN Singh became the President, Sanjay Singh became the District Minister
शिक्षक संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। संवाद - फोटो : टोल पर आमने सामने की ​भिडंत में क्षतिग्रस्त हुई कार और बाइक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन शनिवार को राजकीय हाईस्कूल दबरई में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पूरी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक तरीके से संचालित की गई।
निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक रणविजय सिंह यादव (जिलाध्यक्ष, इटावा) की देखरेख में हुए चुनाव में सभी पदों पर प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। चुनाव में डॉ. वीएन सिंह को जिला अध्यक्ष तथा संजय सिंह को जिला मंत्री चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद कुमार सिंह, ऑडिटर के रूप में राजदेव वर्मा और संगठन मंत्री के रूप में धर्मवीर सिंह का चयन किया गया। प्रवक्ता की जिम्मेदारी राजू सिंह कुशवाहा को सौंपी गई।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर नीरू यादव, शिव कुमार, जय किशन गौरव, बिपिन चंद्र, रामकलप, राजीव राम और नीरज कुमार सिंह का चयन किया गया। संयुक्त मंत्री पद पर सुप्रिया, अरुण कुमार सिंह, दिलीप कुमार, शिवम वर्मा और राज बघेल को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में गौरव बघेल, देवव्रत, राजेश सिंह, शकलधारी, देवेंद्र यादव, सुरेश चंद्र सरोज, कुलदीप कुमार और पवन यादव को शामिल किया गया। मीडिया प्रभारी का दायित्व भूमि राज सिंह और सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रमोद चौरसिया को सौंपा गया। प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में अखिलेश बाबू, शैलेन्द्र सिंह, जयप्रकाश राजपूत और साहबराम वर्मा चुने गए।

तहसील प्रभारियों में टूंडला के लिए श्रवण कुमार, शिकोहाबाद के लिए धर्मराज यादव, सिरसागंज के लिए बिपिन चंद्र और जसराना के लिए दयाशंकर यादव को जिम्मेदारी दी गई। संघ के संरक्षक राजबहादुर सिंह ने की, जबकि संचालन का दायित्व साहबराम वर्मा ने निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed