फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   double

दोगुने का लालच देकर व्यापारी से ले उड़े 51 हजार

Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
double
फिरोजाबाद। ककरुऊ कोठी चौराहा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी को दोगुने का लालच देकर 51 हजार रुपये ले उड़े। पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही बदमाशों को तलाशा, पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

नारखी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी फौंदर सिंह मंगलवार सुबह पशुओं की खरीद करने के लिए जा रहे थे। वह ककरुऊ कोठी पुलिस चौकी के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने रोक लिया। बदमाशों ने पर्ची का खेल दिखाकर रकम को दोगुना करने का लालच दिया। इस दौरान एक साथी ने अपनी सोने की चेन उतार कर दे दी। इस पर पशु व्यापारी को लालच आ गया। उसने भी जेब में रखी 51 हजार रुपये की नकदी निकाल कर बदमाशों को दे दी। पीड़ित कुछ समझ पाता तब तक बदमाश उसकी नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पीड़ित ने बदमाशों के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित से बदमाशों ने धोखाधड़ी कर नकदी लूटी है। पीड़ित ने तहरीर दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed