फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctors and medical staff will get a new home

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलेगा नया घर

Thu, 04 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 04 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
Doctors and medical staff will get a new home
जिला अस्पताल परिसर में जर्जर पड़े सरकारी भवन में वर्षों से रह रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों के अब अच्छे दिन ज्यादा दूर नहीं। जल्द ही चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को नया घर पाने का सपना पूरा हो जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए परिसर को बाउंड्री लगाकर कवर किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है। सीएनडीएस जलनिगम इसका बजट बना रहा है।
विज्ञापन

 सरकारी अस्पताल परिसर में चिकित्सकों एवं फार्मासिस्ट द्वारा प्रयोग में लाए जा रहे भवन सन 1952 में निर्मित किए गए थे। इन जर्जर भवनों में कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर जीवन यापन कर रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही मांग पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। कार्यदायी संस्था ने जल निगम को प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। उम्मीद है कि पुराने भवनों को तुड़वाकर स्वास्थ्य विभाग नए फ्लैट बनवाएगा। अलग-अलग प्रकार के हिसाब से फ्लैट बनाए जाएंगे। साथ ही चिकित्सकों को सुरक्षा का माहौल मिले, इसे देखकर स्वास्थ्य विभाग ने बाउंड्री के लिए भी बजट बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन


चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के लिए बनेंगे फ्लैट
चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों के भवन भी काफी जर्जर है। वर्तमान में 34 भवन बने हुए हैं।  लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने 60 भवन को बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। क्योंकि कई यूनिट बन रही हैं, तो कर्मचारी भी निश्चित तौर पर बढ़ेंगे ही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मासिस्ट एवं चिकित्सकों के लिए भी
फार्मासिस्ट के लिए टाइप टू कैटेगरी के फ्लैट बनाए जाएंगे। इन फ्लैटों की संख्या तकरीबन 24 बताई गई है। शासन को प्रस्ताव भी भेजा गया है। वहीं, उससे अलग ग्रेड में 12 क्वार्टर चिकित्साधिकारियों के लिए बनेंगे। जो टाइप टू से बेहतरीन सुविधा वाली होगी। वहीं, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के लिए चार जिला स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृत कर अनुमोदन के लिए विभाग को भेजा है। वहां से बजट बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।


जिला अस्पताल में भवन बने हैं, बहुत पुराने हैं और जर्जर भी। अलग अलग कैटेगरी के हिसाब से भवन बनवाने के लिए शासन को भेज दिया है। कार्य भी तेजी से हो रहा है। बजट जल निगम संस्था बना रही है। अब शासन से अनुमति मिलेगी, वैसे ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
टीके गुप्ता, इंजीनियर,जिला स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed