फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Doctor missing from CHC, patient kept waiting

Firozabad News: सीएचसी से चिकित्सक गायब, इंतजार करते रहे मरीज

Sat, 11 Mar 2023 07:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 11 Mar 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
Doctor missing from CHC, patient kept waiting
सीएचसी से चिकित्सक गायब, इंतजार करते रहे मरीज
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे सांसद से मरीजों और तीमारदारों ने की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। सांंसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने शनिवार को जसराना ब्लॉक क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पशु चिकित्सा केंद्र पर गंदगी पसरी मिली। वहीं सीएचसी पर पहुंचे सांसद को कई चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। मरीज चिकित्सकों का इंतजार कर रहे थे। सांसद ने इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया है।

सांसद चंद्रसेन जादौन शनिवार को राजकीय पशु चिकित्सालय जसराना पहुंचे। मौके पर सांसद को पशु चिकित्सालय परिसर में गंदगी के ढेर लगे मिले। इसके अलावा अन्य कई खामियां भी मिली। यहां से वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर कर्मचारियों और चिकित्सकों का हाजिरी रजिस्टर चेक किया। तीन चिकित्सक मौके पर नहीं मिले। पूछे जाने पर प्रभारी चिकित्सक संतोष जनक जानकारी नहीं दे सके। मरीजों और तीमारदारों से सीएचसी पर मिलने वाले उपचार और दवा के बारे में भी जानकारी ली। मरीजों ओपीडी कक्ष में समय पर चिकित्सक नहीं मिलने की शिकायत की। सांसद ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और सीएमओ को अवगत कराया है। निरीक्षण के दौरान एलडीबी अध्यक्ष नीलकमल यादव, दिनेश लोधी, मुनेंद्र सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed