{"_id":"592d6fe54f1c1b050abdaec7","slug":"do-not-get-drugs-due-to-strike-patients-are-worried","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के चलते नहीं मिलीं दवाएं, मरीज रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के चलते नहीं मिलीं दवाएं, मरीज रहे परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Tue, 30 May 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक हड़ताल पर रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल के चलते मंगलवार को नगर और देहात क्षेत्र के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे। जहां दवाई के लिए तीमारदार इधर-उधर भटकते रहे, वहीं मरीज परेशान रहे। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीजों को हड़ताल में परेशानी उठानी पड़ी।
दी केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने हड़ताल रखी। दवा विक्रेताओं ने पालिका मार्केट में आंदोलन किया। इसके बाद सभी दवा विक्रेता विधायक मनीष असीजा को अपनी समस्या बताने पहुंचे। बाद में जिला मुख्यालय पहुंचकर पीएम, सीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष देवेंद्र पचौरी ने कहा कि मेडिकल स्टोर के लिए नीतियां बदलनी होगीं। फार्मासिस्ट की अनिवार्यता के चलते अधिकतर मेडिकल स्टोर बंद हो जाएंगे। ई-पोर्टल के नियम को वापस लिए जाएं। इस दौरान देवेंद्र पचौरी, संजय गुप्ता, अरुण जैन, शिवमोहन गुप्ता, बीएन गुप्ता, विजय सक्सेना, इंद्रजीत गुप्ता, सोनू जैन, डा. राजेंद्र शर्मा, गुलशाद अहमद, विजेंद्र यादव, अनार सिंह, जसबंत सिंह, सुनील बंसल आदि लोग उपस्थित रहे। इस दौरान तीमारदार दुर्गेशगर निवासी श्यामसुंदर का कहना था कि माताजी के फ्रैक्चर हो गया। दवा मिल नहीं रही है। पूरा शहर घूम लिया। गांव निकाऊ से आई रीमा का कहना है कि टीवी बीमारी का इलाज चल रहा है। परेशानी बढ़ी तो दवा लेने आ गई लेकिन मेडिकल स्टोर बंद है। मायादेवी का कहना है कि इंफेक्शन हो गया है। काफी दिक्कत है। डाक्टर को दिखा लिया लेकिन दवा के बिना परेशानी है।
वृद्ध को जिला अस्पताल में नहीं मिला इलाज
फिरोजाबाद (ब्यूरो)। श्रीपाल कालोनी निवासी शिवराज शर्मा काठ बाजार में लकड़ी का कार्य करते हैं। सोमवार को रात 11 बजे घर जा रहे थे, अचानक कुछ लड़कों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मोबाइल और नगदी लूट कर ले गए। मारपीट में घायल हुए वृद्ध जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। आरोप था कि उन्हें इलाज नहीं मिला। दवा से लेकर एक्सरे के लिए मना कर दिया। परिजन वृद्ध को प्राइवेट एक्सरे सेंटर पर लाए। सीएमएस डा. अजय अग्रवाल का कहना है कि यह मामला हमारे संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
आनलाइन फार्मेसी के खिलाफ दवा विक्रेता लामबंद
शिकोहाबाद (ब्यूरो)। क्षेत्रीय केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह दद्दू के नेतृत्व में मंगलवार सुबह नौ बजे सभी दवा कारोबारी चौधरी मेडिकल स्टोर पर एकत्रित हुए। यहां दवा व्यापारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही फार्मासिस्ट की अनिवार्यता समाप्त करने और आनलाइन फार्मेसी का विरोध किया। पक्का तालाब से एक जुलूस निकाला और तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए एसडीएम संगमलाल यादव को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इंद्रपाल सिंह, विपिन विहारी गुप्ता, संजीव कुमार अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, संजय बैजल, अमित अग्रवाल, चीनी भाई मौजूद रहे।