फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   DM reached industrial area to get information about bangle manufacturing

Firozabad News: चूड़ी निर्माण की जानकारी लेने इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे डीएम

Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 01 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
DM reached industrial area to get information about bangle manufacturing
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार बुधवार को सुहागनगरी के परंपरागत चूड़ी उद्योग के बारे में जानकारी करने को इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। डीएम ने कारखानेदारों के साथ कांच चूड़ी निर्माण की बारीकियों के बारे में जानकारी ली। डीएम डॉ. उज्जवल कुमार बुधवार की दोपहर औद्योगिक आस्थान नगला भाऊ पहुंचे। द इंडस्ट्रियल कॉपरेटिव सोसायटी अध्यक्ष बिन्नी मित्तल एवं संजय जैन घंटू ने डीएम का स्वागत किया। औद्योगिक आस्थान पहुंचे डीएम ने सुहागनगरी के परंपरागत चूड़ी उद्योग के बारे बारीकी से जानकारी हासिल की। उन्होंने गैस फर्नेस के पास खड़े होकर चूड़ी बनाने से लेकर कटाई, छटाई व चूड़ी निर्माण में लगे कच्चे माल की भी जानकारी ली। डीएम ने न्यू जैन ग्लास व अलंकार ग्लास वर्क्स में कारीगरों से भी चूड़ी और कांच के कंचे निर्माण के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने उपायुक्त उद्योग दुष्यंत कुमार से भी कांच चूड़ी उद्योग के बारे में जानकारी ली। दोपहर करीब एक बजे औद्योगिक आस्थान में डीएम ने कांच चूड़ी उद्यमी हिमांशु पाराशर और संजय जैन बल्ले से मिले। इस मौके पर सहायक प्रबंधक उद्योग संदीप कुमार आदि भी मौजूद रहे।

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

31जेएनडी12: मानक लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed