{"_id":"5763f2664f1c1bb26511e764","slug":"district-will-not-be-hindered-in-the-development-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद के विकास में नहीं आने देंगे रुकावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद के विकास में नहीं आने देंगे रुकावट
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सांसद अक्षय यादव समेत अन्य सपाइयों ने मेडिकल जांच शिविर में भाग लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय यादव महासभा ने रतन विहार मार्केट में नि:शुल्क डायबिटीज शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन करते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि जनपद में विकास कार्य निरंतर चल रहे हैं। इसमें रुकावट नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सुविधा दिलाने के लिए निगम का दर्जा दिलवाया गया है। शहर के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट दी जा रही है। निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हों, इसकी जिम्मेदारी जनता की भी है। नई आबादी के क्षेत्रों में काफी सुधार है। सिरसागंज, एत्मादपुर में निर्माणाधीन बिजलीघर बनने के बाद फीरोजाबाद में बिजली समस्या दूर हो जाएगी। पेयजल समस्या के निदान को जेड़ाझाल परियोजना पर काम चल रहा है। नहर खोदाई कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। नंदपुर में 21 हेक्टेयर में भूमि पर वाटर स्टोर झील निर्माण कार्य के साथ शहर में पाइप लाइन डालने का काम भी शुरू हो गया है। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने कहा कि सपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है। करोड़ों रुपये की ग्रांट मिलने से जनपद का तेजी से विकास हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि समाजसेवा के कार्यों में सभी को सहयोग करना चाहिए। जिलाध्यक्ष अमोल यादव ने कहा कि आज के समय में स्वास्थ्य सबसे बड़ी समस्या है। समाजसेवा के कार्यों में सभी को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। संचालन यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव और उदयवीर सिंह यादव ने किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, रामसेवक यादव, पूर्व चेयरमैन राकेश दिवाकर, प्रधान गुलाब सिंह, रज्जो देवी, भूरी सिंह यादव, राजकुमार राठौर, हनीफ खाकसार, डा. विनोज यादव आदि मौजूद रहे।