फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Dilapidated buildings built in the shopping complex

जर्जर भवनों में बनेगा शापिंग कांप्लेक्स

Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated buildings built in the shopping complex
जर्जर हालत में पहुंच चुके जिला पंचायत के डाक बंगले और सिरसागंज पशु चिकित्सालय का जल्द ही कायाकल्प होगा। सब कुछ ठीक रहा तो इन दोनों भवनों में शापिंग कांप्लेक्स और होटल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने एडीएम, विधायक समेत अन्य अधिकारियों के साथ मुआयना कर निर्माण पर चर्चा की। इसके बाद जिला पंचायत ने निर्माण को हरी झंडी भी दे दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव छोटू ने जिला पंचायत के जर्जर पड़े भवनों के कायाकल्प पर अधिकारियों के साथ मंथन किया। विजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि जिला पंचायत में आय के स्त्रोत बढ़ाने की जरूरत है। राजस्व बढ़ेगा तो विकास भी होगा। इसके लिए जर्जर और अनुपयोगी भवनों को उपयोग में लाया जाए। शिकोहाबाद और सिरसागंज में शॉपिंग कांपलेक्स एवं होटल निर्माण पर मंथन किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर करीब 40 साल पुराने जिला पंचायत का डाकबंगला अब खंडहर हो चुका है, वहीं सिरसागंज का पशु चिकित्सालय भी जर्जर है। अब करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक सुविधायुक्त शॉपिंग कांपलेक्स और होटल बनाया जाएगा।  सिरसागंज विधायक हरिओम यादव ने कहा कि सुदूर क्षेत्रों में शापिंग कांप्लेक्स बनने से स्थानीय लोगों को एक स्थान पर बड़े बाजार की सुविधा मिलेगी। इस दौरान एडीएम कमेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, क्षेत्रीय विधायक हरीओम यादव, शिकोहाबाद चेयरमैन राम प्रकाश, अपर मुख्य अधिकारी, उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, लेखपाल, कानूनगो की टीम के अलावा स्थानीय लोग और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed