फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dg health

इमरजेंसी में जंग लगा सामान देख गुस्साए डीजी हेल्थ

Sun, 03 Apr 2022 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
dg health
इमरजेंसी में जंग लगा सामान देख गुस्साए डीजी हेल्थ
विज्ञापन

- शिकोहाबाद संयुक्त अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां सुधारने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. वेदव्रत सिंह ने शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद का निरीक्षण किया। यहां इमरजेंसी में जंग लगा सामान देख उन्होंने स्टाफ को फटकारा। स्टॉक जांचा तो नए स्ट्रेचर और अन्य सामान देख उन्होंने सीएमएस से पुराना सामान हटाकर नया सामान इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ.वेदव्रत सिंह दोपहर दो बजे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। सबसे पहले वे इमरजेंसी पहुंचे। यहां जंग लगा सामान देख कर हैरान रह गए। उन्होंने इमरजेंसी स्टाफ को फटकार लगाते हुए तत्काल नए सामान का प्रयोग में लाने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल, ओटी और दवाओं का स्टाक चेक किया। अस्पताल को शासन की ओर से मिलने वाले सामान के स्टॉक को भी देखा। बरामदे में खराब सामान को देख वे नाराज हो उठे। उन्होंने सीएमएस से सामान को नीलाम कराने और उसकी जगह नए सामान को प्रयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। अस्पताल स्टाफ को सुबह आठ बजे अस्पताल पहुंचने के लिए भी कहा। इस अवसर पर उनके साथ सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी, डॉ.सीएमएस सत्यप्रकाश शर्मा, डॉ. आरसी केशव, डॉ. शिवेंद्र चौधरी, जेएस यादव,ब्रजेश चंद्र, रविंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed