फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   development willbe in firozabad

शहर के विकास के लिए खर्च होंगे 17 करोड़

Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
development willbe in firozabad
फिरोजाबाद। 14वें वित्त की धनराशि से शहर में होने वाले 142 कार्यों के लिए नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को टेंडर खोल दिए। टेंडर खुलने के साथ ही इनकी जांच के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा शर्तें पूरी न करने के कारण विभागीय अधिकारियों ने दिसंबर माह में इनको निरस्त कर दिया था। इसके बाद इन टेंडरों को पुन: खोला गया है।
विज्ञापन

एक्सईएन अतुल कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के विकास के लिए नगर निगम द्वारा 14वें वित्त की धनराशि में से करीब 17 करोड़ रुपये से होने वाले 142 कार्यों के लिए टेंडर अक्तूबर में डाले गए थे। टूंडला विधानसभा उपचुनाव के कारण इन टेंडरों को 17 नवंबर को खोला गया था। इसमें करीब 95 कार्यों के लिए तीन से अधिक ठेकेेदारों ने टेंडर डाले थे। वहीं शेष कार्यों के लिए दो या एक टेंडर डाला था। जिन 95 कार्यों के लिए तीन या उससे अधिक टेंडर आए थे। कार्यदायी संस्थाओं द्वारा शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण सभी टेंडरों को निरस्त कर दिया था। टूंडला उपचुनाव के बाद एमएलसी चुनाव के कारण आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी थी। उन्होंने कहा कि नए वर्ष की शुरूआत जनवरी माह में पुन: टेंडर डाले गए थे, जो सोमवार को खोल दिए गए है। इनकी टैक्नीकल जांच पूरी होने के साथ ही क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 142 कार्यों के हो जाने से जनता को काफी राहत मिलेगी। जिन कार्यों के लिए कार्यदायी संस्थाओं द्वारा एक ही टेंडर डाला गया होगा। उसके निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed