फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Development will be done in the block without discrimination

Firozabad News: ब्लाक में बिना भेदभाव कराया जाएगा विकास

Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 27 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Development will be done in the block without discrimination
फिरोजाबाद। सदर ब्लाक में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक ब्लाक प्रमुख डा. लक्ष्मीनारायण यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत का विकास कार्य कराए जाने पर मंथन किया गया। इसमें ब्लाक के अधिकारी एवं स्टाफ मौजूद रहा। सदर ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में ग्रामीण अंचल में हर घर नल से जल योजना की प्रगति पर मंथन करने के साथ ही स्वास्थ्य कैंप लगाकर उपचार कराए जाने पर जोर दिया। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के साथ ही कल्याणकारी योजना विधवा,वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ दिलाए जाने पर मंथन किया।संचारी रोग की रोकथाम के साथ ही विकास कार्यों पर जोर दिया। राज्य वित्त एवं पंद्रहवें वित्त से होने वाले कार्यों पर भी मंथन किया गया। ब्लाक प्रमुख डा.लक्ष्मीनारायण यादव ने कहा कि बिना भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। संचालन कार्यवाहक बीडीओ जितेंद्र यादव ने करते हुए विभिन्न विकास कार्यों पर मंथन किया। इस दौरान एडीओ पंचायत थान सिंह यादव,विनोद कुमार,सुधीर कुमार,रोबिन यादव,सुरेशचंद्र के अलावाबीडीसी सदस्य कुसुमलता शर्मा,सुनील यादव,अरविंद यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed