फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Derives from pomp of Guru Gobind Singh Nagar Kirtan

धूमधाम से निकला गुरु गोविंद सिंह की नगर कीर्तन

Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 20 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Derives from pomp of Guru Gobind Singh Nagar Kirtan
गुरु गोविंद सिंह की शोभायात्रा में शाम‌िल लोग - फोटो : amar ujala
 वाहे गुरू के जयकारों के साथ गुरुवार को सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव की खुशी में नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें शामिल झांकियों और अखाड़ों ने हैरत अंगेज प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

संकीर्तन यात्रा को मुख्य अतिथि संत बाबा हरजिंदर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर 12 बजे से ठा. बीरी सिंह कालेज से निकाला गया संकीर्तन सुभाष चौराहा, सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, दीपा का चौराहा, रेलवे फ्रेंडस क्लब से होता हुआ गुरुद्वारे पर पहुंचकर समाप्त हुई। नगर कीर्तन में आगरा, फीरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी की संगत चल रही थी।  वहीं गुरुद्वारा गुरु के अमरोहा अखाड़े के जाबाजों द्वारा युद्ध कला का प्रदर्शन भी किया गया। नूरपुर के बच्चों ने सिख संस्कृति की कला बिखेरी। वहीं गुरुनानक इंटर कालेज की छात्र-छात्राएं भांगड़ा, गरबा, डांडिया, परी नृत्य आदि नृत्य करतीं चल रहीं थीं। मौके पर गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान मनप्रीत सिंह कीर, सरदार जसवीर सिंह, मनमोहन सिंह, जयपाल सिंह मिट्ठू, बलवीर सिंह पम्मी, सरनजीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलवीर सिंह, हैपी, सुरेदर सिंह, परिविंदर सिंह, हरवीर सिंह विक्की, करतार सिंह, हरपाल सिंह, संटी आदि मौजूद रहे।    
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed