फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Department forgot by putting giddi in Pachokhara, driver Halkan

Firozabad News: पचोखरा में गिड्डी डालकर भूला विभाग, वाहन चालक हलकान

Sat, 26 Nov 2022 05:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Department forgot by putting giddi in Pachokhara, driver Halkan
टूंडला के पचोखरा से सरायनूरमहल जाने वाले मार्ग पर पड़ी गिट्टी - फोटो : TUNDLA
टूंडला। टूंडला-एटा मार्ग के पचोखरा बंबा किनारे से सराय नूरमहल होते हुए फिरोजाबाद जाने वाली सड़क विभाग ने उखाड़कर दो महीने पहले गिट्टी डाल दी है। करीब पांच किलोमीटर लंबी यह सड़क अभी तक नहीं बनी है। इस रास्ते पर गिट्टी पड़ी होने से लोगों का आनाजाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

टूंडला-एटा मार्ग पर कोटकी-पचोखरा के मध्य स्थित बंबा किनारे रास्ता पिछले एक दशक से जर्जर था। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक प्रेमपाल धनगर और सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन ने बनवाने का प्रयास किया। सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत हो गया। करीब दो माह पूर्व सड़क को उखाड़ दिया गया। इसके उपरांत उस पर लाल मिट्टी डाल दी गई। मगर दो माह बीत जाने के बाद भी उक्त सड़क को बनाया नहीं गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दुपहिया वाहनों के टायर फट रहे हैं। लोग गिरकर चुटैल हो रहे हैं। गांव से शहर या शहर से गांव कृषि संबंधी खाद, बीच अथवा फसल को बेचने ले जाने में परेशानी हो रही है। रघुराज सिंह, राजवीर सिंह, राजन सिंह, राजेंद्र सिंह, घनश्याम, विनोद दीक्षित प्रधान, श्याम पाराशर, शीलेंद्र कुमार, विकास मार्ग निर्माण पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर मोटी गिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। कार के टायर खराब हो रहे हैं। गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। - नीरज दीक्षित, सरपंच छिकाऊ
अधूरी सड़क छोड़ने से बहुत परेशानी हो रही है। मोटर साइकिल पंचर हो रहीं हैं। धीरे-धीरे वाहन चलाकर जाना पड़ रहा है। - पुष्पेंद्र कुमार निवासी पचोखरा
इन गांवों के ग्रामीण परेशान
एटा रोड पर कोटकी-पचोखरा के मध्य से जा रहे बंबे के सहारे जा रही सड़क से सुजात नगर, गोंदी गढ़ी, गढ़ी निर्भय, छिकाऊ, आनंदपुर, गढ़ी भूपाल, धर्मपुर, गढ़ी ठाकुरान, सरायनूर महल गांवों के ग्रामीण प्रभावित हैं।

एक दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे अधिकारी
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन संजीव उपाध्याय ने विभाग के ही दूसरे डिपार्टमेंट एई एसके जादौन से जुड़ा मामला बताया। जब एसके जादौन से मार्ग की जानकारी ली गई तो एक्सईएन को जिम्मेदार बताया। जब एक्सईएन से दोबारा मार्ग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एसई कोमल अग्रवाल से जुड़ी हुई सड़क बनाई। कोमल अग्रवाल ने इसे पीडब्ल्यूडी के पीएनजीएसवाई से जुड़ी सड़क बताई। किसी भी अधिकारी ने सड़क को अधूरा छोड़ने की जिम्मेदारी नहीं ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed