फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration regarding OBC reservation in civic elections

Firozabad News: निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रदर्शन

Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration regarding OBC reservation in civic elections
जिला मुख्यालय ज्ञापन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों की भीड़ - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। आम आदमी पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मुख्यालय को सौंपा। आप नेताओं का आरोप है कि आरक्षण में प्रदेश सरकार ने जानबूझकर कमी छोड़ दी, जिससे पिछड़ों का आरक्षण खत्म हो जाए।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को जिलेभर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के आरक्षण पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछड़े वर्ग के आरक्षण में जानबूझकर कमी छोड़ दी, जिससे न्यायालय की ओर से आरक्षण खत्म किया जा सके। यदि सही आरक्षण किया होता तो निकाय चुनाव समय से हो जाते।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को चाहिए कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। आप ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार ने संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण लागू नहीं किया तो आने वाले समय में आप चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नूर मोहम्मद सिद्दीकी ने कहा कि इस संबंध में प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। भाजपा सरकार पिछड़ों की विरोधी है। प्रदर्शन में रत्नेश यादव, उदयराज सिंह, नदीम सिद्दीकी, शिवप्रताप यादव, शाहिद अली, सावित्री देवी, किशनवीर सिंह, सुशील यादव, यदुवंश यादव, शीलेंद्र वर्मा, उदयवीर सिंह, अमित यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed