फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Demonstration of social organizations in protest against dengue-viral deaths

डेंगू-वायरल से हो रही मौतों के विरोध में सामाजिक संगठनों का धरना प्रदर्शन

Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of social organizations in protest against dengue-viral deaths
रिजाबाद ! 100 शैय्या मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में डेंगू से पीड़ित बच्चों की हो रही लगातार मौत को लेक? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। डेंगू और वायरल से मौत के विरोध में कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा, नौजवान समाज सेवा सोसाइटी, सामाजिक परिवर्तन दल एवं चाणक्य फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट और एमएलसी डॉ. दिलीप यादव के बीच बहस हुई। बाद में नगर मजिस्ट्रेट लौट गए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए चाणक्य फाउंडेशन के अखिलेश शर्मा ने कहा कि डेंगू और वायरल से पीड़ित बच्चों को सौ शैय्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा अच्छा उपचार कराया जाए। डेंगू और वायरल से मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की सहायता राशि और बुखार पीड़ितों को एक लाख रुपये की सहायता दी जाए। निजी चिकित्सकों पर कार्रवाई को वापस लिया जाए। धरने का समर्थन करने के लिए सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव भी गांधी पार्क पहुंचे।
विज्ञापन

दोपहर में धरनास्थल पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार से सपा एमएलसी डॉ. दिलीप यादव की बहस हो गई। नगर मजिस्ट्रेट ने धरना खत्म करने की चेतावनी तक दे डाली। हालांकि धरना देर शाम तक चलता रहा। शाम को धरनास्थल पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह एवं एसडीएम सदर राजेश कुमार वर्मा पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को समझाकर कहा कि बीमारों को उपचार के लिए भर्ती किया जा रहा है। यदि कोई बच्चा भर्ती नहीं किया जा रहा हो तो सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया। इस दौरान धरनास्थल पर श्रमिक नेता रामदास मानव, सिराज अली, उदयवीर सिंह, विनय वाल्मीकि, प्रवीण उमराय, नरेंद्र, राकेश शर्मा, अरविंद यादव आदि उपस्थित रहे। नगर मजिस्ट्रेट गुलशन कुमार ने कहा कि मैं धरनास्थल पर गया था। सपा एमएलसी से हमेशा मास्क लगाए मुलाकात हुई है। बिना मास्क के होने के कारण पहचान नहीं पाने पर बहस हो गई थी। धरना दे रहे लोगों को समझाया था कि बीमार बच्चों को भर्ती कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed