{"_id":"624c8766d4737a5d711c7ee8","slug":"death-sucide-husband-and-wife-firozabad-news-agr5293334152","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को नहर में कूदता देख पत्नी भी कूदी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को नहर में कूदता देख पत्नी भी कूदी, मौत
विज्ञापन

फिरोजाबाद। एका स्थित सीसिया पुल से मंगलवार देरशाम नहर में पति के कूदता देख पत्नी ने भी छलांग लगा दी। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों के शव बाहर निकाले। सूचना पर एका थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एका थाना क्षेत्र के गांव नगला खेमकरण निवासी अशोक कुमार (45) की पत्नी गुड्डी देेेवी (40) से मंगलवार को अनबन हो गई। इससे नाराज अशोक ने सीसिया नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। यह देख गुड्डी देवी भी नहर में कूद गई। जानकारी होने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे बाद शवों को ग्रामीणों ने नहर से बाहर निकाल लिया गया। इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण बोले, प्रथम दृष्टया मामला गृहकलह के चलते जान देने का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
साधु ने मचाया शोर, तब लोगों को पता चला नहर में कूद गए पति-पत्नी
घटना के वक्त मायके से पति के साथ बाइक से लौट रही थी गुड्डी,
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/एका। पति-पत्नी को नहर में कूदता देखकर वहां से गुजर रहे साधु ने शोर मचाया। तब जाकर आसपास के लोग जुटे।
थाना क्षेत्र एका के गांव नगला खेमकरण निवासी गुड्डी देवी का मायका एका के गांव मधीपुर में है। मंगलवार सुबह गुड्डी देेवी पति अशोक के साथ बाइक से मायके गईं थीं। यहां से दोनों शाम करीब सवा पांच बजे गांव नगला खेमकरण के लिए चले थे। शाम छह बजे सीसिया पुल के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक रोककर पति ने नहर में छलांग लगा दी। यह देख गुड्डी देवी ने बचाने का प्रयास करते हुए अपनी साड़ी उतार कर नहर में फेंक दी। तब तक अशोक बहाव अधिक होने के कारण पुल से आगे निकल गया था। यह देेख गुड्डी देवी ने भी नहर में छलांग लगा दी। इसी वक्त वहां से गुजर रहे साधु ने शोर मचाया तो ग्रामीण और गोताखोर पहुंच गए। ग्रामीणों ने गोताखोरों की मदद से दोनों को नहर से बाहर निकाल लिया। तब तक दोनों की मौत हो गई थी। पति-पत्नी की मौत की पुष्टि होने पर ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े नौ बजे एका पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि गु्ड्डी के एक पुत्र की मौत पांच साल पहले हो गई थी। पुत्री की शादी हो चुकी है। दूसरा पुत्र पढ़ाई के सिलसिले से बाहर रहता है। सूचना पर सीओ जसराना देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष एका नरेंद्र कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एका थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पति-पत्नी द्वारा नहर में छलांग लगाए जाने की सूचना वह मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान अशोक की बाइक पुलिया पर खड़ी मिली थी।