फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   death in accident,shikohabad accident,firozabad news,accident news,NH2 accident

बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, जेठ पर हत्या का आरोप

Tue, 16 Feb 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
death in accident,shikohabad accident,firozabad news,accident news,NH2 accident
शिकोहाबाद। नगर के सुभाष चौराहा पर बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। वृद्ध को टक्कर मारने के बाद बाइक सवार वहां से भाग गया। महिला गंभीर हालत में पिता को सरकारी अस्पताल लेकर आयी। जहाँ चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेजा है।
विज्ञापन

अमर सिंह (65) निवासी झींझक कानपुर देहात अपनी बेटी सुषमा पत्नी स्व. रामसनेही निवासी नानदेव की मढ़ैया थाना नगला खंगर के साथ अपने गांव से ऑटो में बैठकर सुभाष चौराहा आयी थी। महिला अपने पिता के साथ कोर्ट में तारीख करने के लिए जा रही थी। महिला अपने पिता के साथ रोड पार कर रही थी, तभी बाइक सवार ने वृद्ध में टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला अपने पिता को अस्पताल लेकर आई, जहाँ चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। महिला ने अपने जेठ पर पिता की हत्या करने को आरोप लगाया। महिला सुषमा का आरोप है कि जेठ से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दो साल पूर्व उसके साथ जेठ ने दुराचार भी किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed