{"_id":"6270279ce9aedd72c7062088","slug":"death-firozabad-news-agr5322664131","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। सरकारी ट्रॉमा सेंटर में उपचार के अभाव में किशोर की मौत हो गई। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया और शव को लेकर चले गए।
फरिहा थाना क्षेत्र के गांव नगला भोले निवासी रविंद्र (17) को परिजन सोमवार को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर आए। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने उसको 36 नंबर कमरे में दिखाने के लिए भेज दिया। 36 नंबर कमरे में भी डाक्टर ने उसको देखने से मना कर दिया। परिजन किशोर को लेकर फिर से सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। इस बीच किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत की पुष्टि होते ही कोहराम मच गया। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोर के पिता सोबरन सिंह का कहना था कि यदि उसके बेटे को समय से उपचार मिल जाता तो उसकी जान बच सकती थी। चिकित्सकों की लापरवाही के कारण उसके बच्चे की जान चली गई। सीएमएस डा. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।