{"_id":"5fd11d448ebc3e3b5d78cd82","slug":"death-firozabad-news-agr47130816","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढकपुरा में युवक ने तालाब में लगाई छलांग,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढकपुरा में युवक ने तालाब में लगाई छलांग,मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मटसेना के ढकपुरा में बुधवार दोपहर युवक ने गांव स्थित तालाब में छलांग लगा ली। युवक को छलांग लगाते देखकर ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़ पड़े। ग्रामीण युवक को तालाब से निकालने के बाद सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना मटसेना के ढकपुरा निवासी रोहित उर्फ धांसू (25) पुत्र राजकमल ने बुधवार शाम पौने चार बजे गांव के बाहर स्थित तालाब में छलांग लगा दी। युवक को तालाब में कूदता देखकर ग्रामीण बचाव के लिए दौड़ पड़े। उन्होंने बचाव के लिए रस्सा फेंका लेकिन युवक ने रस्सा नहीं पकड़ा। तालाब गहरा होने के बाद कोई भी ग्रामीण उसमें जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
इस पर ग्राम प्रधान राम खिलाड़ी यादव ने थाना पुलिस को सूचना दी। मटसेना के एसएचओ विनय कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। कांटा डालकर उसे खोजने की कोशिश की गई। काफी देर की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया और उपचार को तत्काल सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। प्रधान का कहना है कि युवक के पिता राजकमल यादव कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन
उनकी एक माह पूर्व मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद रोहित उर्फ धासू काफी आहत था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को रखवाया है। थाना प्रभारी मटसेना विनय कुमार मिश्र ने कहा कि युवक की तालाब में छलांग लगाने से मौत हुई है।