{"_id":"66ae3a7e239c1855c508e5a5","slug":"death-certificate-of-living-youth-made-and-entire-land-willed-away-in-firozabad-when-truth-revealed-he-shocked-2024-08-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जीवित युवक का बनवा लिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पूरी जमीन करा ली वसीयत; इस तरह हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जीवित युवक का बनवा लिया मृत्यु प्रमाण पत्र, पूरी जमीन करा ली वसीयत; इस तरह हुआ खुलासा
Sat, 03 Aug 2024 07:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:41 PM IST
सार
सुहागनगरी में जीवित युवक का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर पूरी जमीन वसीयत करा ली। खुलासा हुआ तो पीड़ित के होश उड़ गए। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र, परिजन के साथ पीड़ित किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में जमीन की वसीयत में फर्जीवाड़े का केस सामने आया है। किसान का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र कासगंज से जारी कराया गया। इसके बाद उसकी पूरी संपत्ति कासगंज की ही एक महिला के नाम पर वसीयत करा ली गई। मामला तब प्रकाश में आया, जब सिरसागंज तहसील में वसीयत दाखिल खारिज होने के लिए आई। तहसील कर्मचारी सम्मन लेकर किसान के घर पहुंचा। इस पर किसान के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
मामला सिरसागंज तहसील के ग्राम कटौरा बुजुर्ग का है। गांव निवासी राजवीर सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के पास दो अगस्त को तहसील का सम्मन पहुंचा कि उनकी चार संपत्तियों के लिए नामांतरण वसियत प्रार्थनापत्र सावित्री देवी द्वारा प्राप्त हुआ है और तीस दिन अंदर आपत्तिकर्ता अपनी अपत्ति न्यायालय में पेश करें।
विज्ञापन
Trending Videos
शनिवार को मामले की जानकारी लेने किसान जब सिरसागंज तहसील पहुंचा तो वहां देखा कि वसीयत के साथ उनकी मृत्यु का प्रमाण पत्र भी लगा हुआ है। उनकी सारी संपत्ति सावित्री देवी पत्नी मानपाल निवासी प्रहलादपुर मजरा देवरी सोरों कासगंज के नाम में वसीयत कर दी गयी है। क्योंकि मामला करोड़ों की संपत्ति से जुडा हुआ था तो सिरसागंज का प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया।
विज्ञापन
एसडीएम सिरसागंज सतेन्द्र सिंह ने बताया कि कासगंज की महिला द्वारा वसीयत के द्वारा जमीन के दाखिल खारिज के लिये वाद किया गया था जिस पर कटौरा बुजुर्ग के किसान राजवीर सिंह ने आपत्ति दर्ज की है। साक्ष्य प्रस्तुत किये जाने पर दाखिल खारिज के वाद को निरस्त कर दिया जाएगा।